युवा दिवस पर मोतिया में स्कूली बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोड्डा, स्वामी विवेकानंद की जयन्ती को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी मौके पर मोतिया गांव में आस-पास के कई गांवों के स्कूलों से आए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मोतिया हाई-स्कूल प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन अदाणी फाउंडेशन द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चे मोतिया के अलावा कौड़ी-बहियार, रंगनिया, बलियाकित्ता, पेटवी, बक्सरा आदि गांवों के स्कूलों से आए थे। अदाणी ज्ञान ज्योति केन्द्र सोन्डीहा, मोतिया और पेटवी के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, बाल-विवाह, दहेज-प्रथा, युवा-विकास आदि विषयों पर भाषण इत्यादि के अलावा गीत और नृत्य का कार्यक्रम भी पेश किया। 
जिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया उनमें गुंजा, रिया, मुस्कान, सरस्वति, निशा, सुप्रिया, संजु, सूरज, राहुल, आर्यन, और यशवंत आदि रहे। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी अशोक चौधरी, सेवा निवृत शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद साह, सेवा निवृत शिक्षक हरि प्रसाद चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अदाणी ज्ञान ज्योति केन्द्र से शिक्षकों का खास योगदान रहा। इसमें लक्ष्मीकांत चौधरी, पंकज राय, कृष्ण कुमार, शोभा कुमारी, नीरज कुमार, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, फुटेश्वर, उमाकांत, पप्पु कुमार, सोनू कुमार, चंद्रशेखर, पप्पु झा, आदि ग्रामीणो का खास सहयोग रहा।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours