झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में ठेका कंपनी के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर साढ़े छह लाख रुपये लूट लिये गये. घटना सोनुआ थानाक्षेत्र के बैधमारा रेलवे फाटक के पास की है. बाइक सवार चार अपराधी बोलेरो को रुकवा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक त्रिवेणी इंजीकोन्स का कर्मचारी रुपये लेकर बोलेरो से जा रहा था. इसी दौरान जैसे ही बोलेरो बैधमारा रेलवे फाटक के पास पहुंचा. पहले से घात लगाये बाइक सवार चार अपराधियों ने गाड़ी को रुकवा कर बंदूक की नोक पर उससे साढ़े छह लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. ऐसी खबर है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार में से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. एसपी चंदन ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित कर्मचारी से पूछताछ की और शुरुआती जांच की है. इस सिलसिले में सोनुआ थाने में केस दर्ज किया गया है. उधर दिनदहाड़े इस लूट से लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours