झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 18 वर्ष से बंद जादूगोड़ा स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा माइन्स का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया, साथ ही राखा कंसंट्रेटर प्लांट एवं एक नई खान चापड़ी की सौगात पूर्वी सिंहभूम को दी. भूमिपूजन व उद्घाटन समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं मजदूर हूं और एक मजदूर की पीड़ा मैं समझ सकता हूं. अगर एक खदान या फैक्ट्री किसी कारणवश बंद हो जाती है तो वहां काम करने वालों की आर्थिक स्थिति पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है, यह समझ सकता हूं. साथ ही कहा कि उन सभी मजदूरों की पीड़ा को समझते हुए 2001 से बंद खदान का शुभारंभ कर मुझे आत्मीय खुशी हो रही है. आप खुश रहेंगे, तो मैं खुश रहूंगा.

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रघुवर दास ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के सांसद के अथक परिश्रम एवं केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयास से सार्थक हुआ है. इस डबल इंजन की सरकार ने एक बार फिर से नई भोर का आगाज किया है. अब नई भोर के साथ वीराने में हरियाली और रोजगार का सृजन होगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours