जमशेदपुर में राज्य के पहले महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा शिक्षा जगत के कई
लोग मौजूद थे. बिष्टुपुर स्थित विमेंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला विश्वविद्यालय का निर्माण 90 करोड़ की लागत से होना है. वहीं इस
अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सहित शिक्षा जगत के कई गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.
अपने संबोधन में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विश्वविद्यालय का भव्य निर्माण सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के पास 81 एकड़ भूमि पर 90 करोड़ की लागत से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन बटन दबाकर किया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours