पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में 11 फरवरी को पारा शिक्षक महेशपुर हेम्ब्रम की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस कप्तान सुनील भास्कर ने नगर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बीती 11 फरवरी को मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों ने बासकेन्द्री-शहरपुर मुख्य सड़क पर लूटीबड़ी गांव के पारा शिक्षक महेश्वर हेम्ब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी थी. एसपी ने  बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों दीपक कुमार, सद्दाम हुसैन एवं मिनसार अंसारी को गिरफ्तार किया कर लिया है. इसमें दीपक कुमार भगत पारा शिक्षक है. वहीं मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है.

पाकुड़ पुलिस के मुताबिक दीपक ने बताया कि उसका मृतक की पत्नी से बीते 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो कस्तूरबा विद्यालय कैराक्षत्र में शिक्षिका है. पूर्व में अमड़ापाडा कस्तूरबा विद्यालय में तैनात थी. महेश्वर हेम्ब्रम इस संबंधों का पुरजोर विरोध करता था और मुझे जान से मारने की धमकी भी देता था. इसी लिए मैंने उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए दो दोस्तों को शामिल किया. अमड़ापाडा थाना क्षेत्र के मिनसार अंसारी एवं सद्दाम हुसैन ने हत्या का प्लान तैयार किया.

तीनों ने मिलकर हत्या कर दी. मुख्य आरोपी ने स्वीकारा कि इस हत्या में मृतक की पत्नी उर्मिला मुर्मू भी शामिल है. दीपक ने बताया उर्मिला अपने पति का मोबाइल फोन से लोकेशन भी दे रही थी. पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में महेशपुर थाना कांड संख्या 39/19 भादवि की धारा 302, 34 के तहत मृतक की मां की ओर से रिपोर्ट लिखाई गई है. पुलिस ने हत्या में मोटरसाइकिल, चार कारतूस का खोका एवं मोबाइल भी बरामद किए हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours