झारखंड के गुमला में परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का वार्षिक जतरा कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई लोगों ने शिरकत की. इस दौरान तेली समाज के लोगों ने अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाया.

सीएम ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक सामारोह का आयोजन होना चाहिए. इससे समाज के लोगों को ताकत मिलती है. सीएम ने कहा कि आज वे या फिर कोई किसी सम्मानित पोजिशन पर हैं, तो उसका मुख्य कारण समाज से मिलने वाली ताकत ही है. सीएम ने इस दौरान एसटी में शामिल नहीं करने पर तेली समाज के वोट विरोध को गलत बताते हुए मतदान में भाग लेने की अपील की.

जतरा कार्यक्रम में सीएम के सामने ही तेली समाज के जिलाध्यक्ष राधामोहन साहु ने कहा कि सरकार अगर उनलोगों को एसटी का दर्जा नहीं देती है, तो आने वाले समय में सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे. तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साहु ने इस मांग को हर स्तर पर सही करार दिया है.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours