झारखंड हाईकोर्ट को दो नए जज मिल गये हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपक रौशन और संजय कुमार द्विवेदी को जज के रूप में नियुक्त करने के लिए वारंट जारी कर दिया. दोनों नवनियुक्त जजों को राजभवन से समय मिलते ही हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलाएंगे.
दिसंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने दोनों अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने के लिए अनुशंसा की थी. उसके बाद केंद्र सरकार की सहमति मिलते ही राष्ट्रपति के पास प्रस्ताव भेजा गया था. अब राष्ट्रपति ने वारंट जारी करते हुए दोनों अधिवक्ताओं को जज के रूप नियुक्त करने का आदेश दिया है.
दीपक रौशन और संजय कुमार द्विवेदी झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं. अब हाईकोर्ट में दोनों की नियुक्ति एडिशनल जज के रूप में दो साल के लिए हुई है. इनकी नियुक्ति से हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी. हालांकि हाईकोर्ट में जज के 25 पद हैं. ऐसे में पांच पद अब भी खाली रह जाएंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours