बाल विवाह, बच्चियों की ड्राप आउट, अशिक्षा , पलायन पर लगेगा अंकुश : मिसफीका हसन
--------------------------*------
आज मुख्यमंत्री सुकन्या योजना जागरूकता समारोह लिट्टीपाडा़ के विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं माननीया मंत्री श्रीमती लुईस मरांडी द्वारा किया गया ।प्रदेश मे चल रही लाडली लक्ष्मी योजना की मांडिफाई कर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू की गई हैं। इसके तहत् बेटी की हर मां को पढाई लिखाई से लेकर उसके कन्यादान तक की व्यवस्था सरकार करेगी ।इनका लाभ उनलोगों को मिलेगा जो सामाजिक, आथिर्क एवं जातीय जनगणना में पिछड़े पाए गए हैं ।एसे 26 लाख परिवारों की बच्चियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें जन्म से लेकर 18 साल तक की उम्र की लड़कियों को शिक्षा के साथ आथिर्क एवं सामाजिक विकास के लिए राज्य सरकार समय -समय पर आथिर्क सहायता मुहैया कराएगी। 2 साल होने पर बेटी की मां के एकाउंट में सरकार 5000 रुपये की पहली किस्त जमा करेगी और जैसे ही बच्चों का नामांकन पहली कक्षा मे होगा, दूसरी किस्त 5000 रुपये मां के बैंक एकाउंट मे DBT किया जाएगा 18 साल की उम्र पर शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत् 30 हजार रुपये की आथिर्क सहायता भी दी जाएगी ताकि उसका कन्यादान अच्छा से किया जा सके ।
यह सारा कुछ राज्य मे बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ अभियान के तहत् किया जा रहा हैं ।
संथाल परगना प्रमंडल में सुकन्या योजना की उपलब्धि कुछ इस प्रकार है
जिला . . . . . . . . . कुल भुगतान
. . . . . . . . . . . . की राशि
साहेबगंज. . . . . . 62, 60, 000
गोड्डा . . . . . . . . . . 31, 10, 000
पाकुड़ . . . . . . . . 55, 25, 000
देवघर. . . . . . . . . . 59, 40, 000
जामताडा़ . . . . . . . 26, 55, 000
दुमका . . . . . . . . . . 66, 10, 000



Post A Comment:
0 comments so far,add yours