बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने धनबाद के बाद जमशेदपुर के एग्रीको मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के तीन जी हैं राहुल, सोनिया और प्रियंका, जबकि बीजेपी के तीन जी गांव, गौ माता और गंगा हैं.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में आई, तो कश्मीर से धारा 370 को हटाएंगे. कांग्रेस के मेनिफेस्टो में राजद्रोह कानून हटाने की बात है. जबकि मोदी राज में राजद्रोह करने वालों की जगह सलाखों के पीछे है. फिर मोदी सरकार बनी तो देश में एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा.

अमित शाह ने कहा कि राहुल और हेमंत को बताने आया हूूं कि इनको करना है तो ये आतंकियों से इलू- इलू करें. हम तो पाकिस्तान को उचित जवाब देंगे. रघुवर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 35 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर सूबे में उत्पन्न किए गए. एक लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गईं. झारखंड में पहले कृषि विकास दर -4.5 % था और अब रघुवर सरकार ने इसे 14% तक पहुंचाने का काम किया है. बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो को जिताने की अपील की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours