हुसैनाबाद के बीएसपी विधायक शिवपूजन मेहता परेशानी में फंस सकते हैं. पलामू की एक शिक्षिका ने उनपर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. शिक्षिका ने इस सिलसिले में विधायक के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
बेनामी पत्र लिखकर किया जा रहा परेशान
शिक्षिका ने बताया कि वह पहले पलामू के हुसैनाबाद में पोस्टेड थीं. उस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल और विधायक ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया. अब दूसरी जगह ट्रांसफर होने के बावजूद उन्हें बेनामी पत्र लिखकर परेशान किया जा रहा है.
विधायक रखता है गलत नजर
शिक्षिका के मुताबिक विधायक ने उनका नाम एक पदाधिकारी के साथ जोड़कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. विधायक उनपर गलत नजर रखता है. लेकिन उन्होंने विधायक की बात नहीं मानी, इसलिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.
विधायक से होगी पूछताछ
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि विधायक, प्रिंसिपल के अलावा तीन- चार अन्य लोग इसमें शामिल हैंं. आयोग की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस भेजकर विधायक को बुलाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी.
नाजायज संबंध बनाना चाहते थे विधायक
पीड़िता फिलहाल पलामू के डाल्टनगंज में पोस्टेड हैं. उनकी माने तो विधायक उनके साथ नाजायज संबंध बनाना चाहते थे. लेकिन इस बात से इनकार करने पर अब उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours