देवघर। पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के महासचिव और विधायक प्रदीप यादव जल्‍द गिरफ्तार हो सकते हैं। अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के मामले में उनपर शिकंजा कसता दिख रहा है। शुक्रवार को विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी को लेकर देवघर पुलिस ने निचली अदालत में वारंट के लिए प्रे किया है। पुलिस ने यह पहल देवघर कोर्ट से विधायक की अग्रि‍म जमानत याचिका रद किए जाने के बाद की है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट अगर पुलिस के आग्रह पर वारंट निर्गत कर दे तो उन्‍हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के दौरान विधायक प्रदीप यादव पर उनकी ही पार्टी की एक नेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसमें पुलिस की छानबीन में सत्यता सामने आई है। अदालत से वारंट मिलने पर अब प्रदीप यादव की कभी भी गिरफ्तारी की जा सकती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours