झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो को हिन्दू देवी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ा. चाईबासा के पोड़ाहाट कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया. इससे पहले गुरुवार रात को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. जेएमएम नेता पर सोशल मीडिया में हिन्दू देवी की गंदी तस्वीर डालने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है.

पोस्ट से मचा हंगामा

जेएमएम नेता के पोस्ट से गुरुवार को चक्रधरपुर में हंगामा मच गया. हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोग थाना पहुंचकर आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. लोगों ने गुरुवार रात साढ़े 9 बजे चक्रधरपुर थाने का घेराव किया और महतो के खिलाफ नारेबाजी की. लोग जेएमएम नेता पर सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ- साथ हिन्दू समाज से बहिष्कृत करने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया. साथ ही जेएमएम नेता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी नेता ने मानी गलती 

एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि जेएमएम नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. चक्रधरपुर में बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. जेल जाने से पहले भुवनेश्वर महतो ने कहा कि उनसे गलती से यह पोस्ट सोशल मीडिया में फारवर्ड हो गया. उनकी मंशा ऐसी नहीं थी.

हिंदूवादी संगठन करेंगे बैठक

शुक्रवार शाम 4 बजे श्याम नारायण शैण्डिक धर्मशाला में हिंदूवादी संगठन बैठक कर इस मामले में बड़ा फैसला ले सकते हैं. इधर इस प्रकरण से जेएमएम के अन्य नेता खुद को दूर रखा है. हालांकि विरोधी दल सियासी लाभ लेने में जुट गये हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours