शनिवार को रिम्स में लालू प्रसाद से मुलाकात के दिन उनसे मिलने वाले लोगों का तांता लगा रहा. लालू से मिलने पहुंचे उनके समधी ने कहा कि लालू की तबीयत ठीक नहीं है. वहीं लालू का इलाज कर रहे चिकित्सक भी मान रहे हैं कि लालू पूरी तरह से ठीक नहीं हैं. लेकिन लालू यादव को मुख्य रूप से देख रहे डॉक्टर डीके झा ने बताया कि लालू यादव का स्वास्थ्य सामान्य है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों टीवी देखने की वजह से लालू यादव की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. टीवी देखने के कारण लालू सुबह का नाश्ता देर से कर रहे थे और दोपहर का खाना नहीं खा रहे थे. इस वजह से उनका शुगर लेवल असामान्य हो गया था. वहीं पिछले दिनों ही रिम्स के पेइंग वार्ड में बिजली गुल हो जाने की वजह से उनका हार्ट बीट भी बढ़ गया था. इसको लेकर उनका ईसीजी किया गया जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई.

इलाज के लिए लालू प्रसाद को बाहर भेजने की जरूरत नहीं


उन्होंने कहा कि फिलहाल लालू यादव की तबीयत समान्य कही जा सकती है. डॉक्टर ने आगे कहा कि लालू प्रसाद के लिए प्रशासन से ईसीजी मशीन और जनरेटर की मांग की गई है ताकि उनका इलाज बेहतर तरीके से हो सके. हालांकि राजद सुप्रीमो के बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजे जाने पर चिकित्सक का कहना है कि ऐसी फिलहाल कोई जरूरत नहीं है.

बैरंग लौटे पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी



लालू से मिलने पहुंचे पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी बैरंग लौट गए तो वहीं लालू के समधी शिवकुमार और रिश्तेदार डॉ राजेन्द्र सिंह ने लालू से मुलाकात करने के बाद कहा कि लालू प्रसाद की तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किये जाने की मांग की. लालू से मिलने पहुंचे उनके रिश्तेदारों ने साफ किया कि किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर राजद सुप्रीमो से कोई बात नहीं हुई.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours