धनबाद से शौक़त खान की रिपोर्ट
धनबाद । समाहरणालय के सभागार में उज्जवला योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अमित कुमार ने कहा वही सफल होते हैं जो समय के महत्व को समझते है। समय कम है इसलिए समन्वय स्थापित कर बेहतर काम करेंगे तो जिले के अधिक से अधिक लोग उज्जवला योजना से लाभांवित होंगे।
उन्होंने कहा लोगों में यह संदेश जाना चाहिए कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से लोगों को स्वच्छ इंधन आपूर्ति करने के लिए कटिबद्ध है। योजना के लाभुकों का चयन करने की प्रक्रिया भी सरल है।
गैस एजेंसी, पीडीएस डीलर, उज्जवला दीदी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रखंड समन्वयक की मदद से हर पंचायत में आवेदन को 31 अगस्त तक टीम बनाकर स्वीकार कर उसका केवाइसी करे। जिससे 1 लाख 50 हजार लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।उपायुक्त ने कहा जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लाभुकों को गैस चूल्हा, रेगुलेटर और कनेक्शन दिया जाएगा। इससे सकारात्मक संदेश जाएगा। लोगों को पता चलेगा कि कितने लोगों को इतने कम समय में लाभ मिला है और इस गैस एजेंसी ने कितना काम किया है।
बैठक में माननीय 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत महतो ने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार को उज्जवला योजना का लाभ देने का माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। हर जरुरतमंद को योजना का लाभ मिलना चाहिए। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी एक दूसरे को सहयोग प्रदान कर लक्ष्य को प्राप्त करें।
उन्होंने ने कहा लाभुकों को गैस का वितरण कैंप लगाकर किया जाएगा। कैंप से पारदर्शिता और लोगों में जागरुकता आती है तथा गैस एजेंसी की मेहनत दिखती है।
बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार, माननीय जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत महतो, माननीय प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष, अपर समाहर्ता आपूर्ति श्री संदीप कुमार दोराईबुरू, डीएसओ श्री भोगेन्दर ठाकुर, झरिया, तोपचांची, बाघमारा के अंचल अधिकारी, शारदा इन्डेन, महावीर गैस, मां भवानी, आयुष इंडेन, साव एंड सन्स, शारदा गैस एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours