शौकत खान धनबाद ब्यूरो की रिपोर्ट
धनबाद । शनिवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम मे कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धनबागद एस एस पी किशोर कौशल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के तथा केक काटकर किया गया।आज स्कूल मे दिव्यांग बच्चों के बीच राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , हांडी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई थी ।फैंसी ड्रैस मे प्रथम अनिकेत ,द्वितीय विशाल कुमार, तृतीय मुस्कान कुमारी और हांडी फोड़ प्रतियोगिता मे कौशल कुमार प्रथम स्थान मे रहे। सभी विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया । एसएसपी ने भी सभी बच्चो के साथ दही हांडी फोड़ मे साथ दिया।।एसएसपी के द्वारा दिव्यांग बच्चो को क्रिकेट कीट तथा सभी प्रकार की खेल सामग्री प्रदान की गई ।एसएसपी ने सभी बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की ये बच्चे भी सामान्य बच्चो की तरह ही समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके जिसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ कर सहयोग देना होगा।। पहला कदम स्कूल "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की " से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। सभी बच्चो ने शानदार नृत्य व गीत की प्रस्तुति की। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे पहला कदम परिवार के सभी शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका रही




Post A Comment:
0 comments so far,add yours