झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) के निधन पर दुख जताया है. सीएम रघुवर दास (Raghuvar Das) ने आज के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है.  सीएम रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि "अरुण जेटली के निधन से मैं काफी दुखी हूं".

अरुण जेटली के निधन पर रघुवर दास ने जताया दुख

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट (Tweet) किया. ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का असमय निधन बीजेपी (Bjp) के साथ-साथ देश की राजनीति(politics) के लिए भी एक बड़ी क्षति है. उनहोनें कहा कि “अरुण जेटली के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. आज हमारी पार्टी ने अपने परिवार के एक अभिन्न सदस्य तो खो ही दिया है, साथ ही देश ने अपना एक प्रखर नेता भी खो दिया है. अरुण जेटली के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे”


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अरुण जेटली के शानदार भाषण शैली (Speech style) पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी और देश के विकास में उन्हें हमेशा यादि किया जाएगा. रघुवर दास ने कहा कि “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें”
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours