जामताड़ा। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मुख्य मार्ग पर आसनसोल और पटना के बीच रविवार दोपहर तक रेल परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। शनिवार की शाम को आसनसोल रेल मंडल के काशीटांड़ रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर माल गाड़ी की आठ बोगी पलटने के बाद पिछले 15 घंटे से अप-डाउन दोनों लाइन पर रेल परिचालन ठप है। रेल परिचालन शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चल रहा है।
काशीटांड रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम मालगाड़ी पलटने के बाद आसनसोल और पटना के बीच चलने वाले तमाम मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हैं। इससे हजारों यात्री हलकान-परेशान हैं। घटना के बाद आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक समेत मंडल के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। क्रेन के सहयोग से बोगियों को हटाने और लाइन दुरुस्त करने का काम चल रहा है। रेल अधिकारी का कहना है कि दोपहर तक अप लाइन से परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

घटना का कारण मालगाड़ी का गेट खुलर पटरी में गिर जाना बताया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours