समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई लाभकारी योजनाओं का संचालन।

रांची (केलांचल टीम)- ग्राम गगारी प्रखंड ओरमांझी के गरीब परिवार में जन्मे  रामटहल नायक जी छात्र जीवन से ही गरीबों के मसीहा बनकर कार्य कर रहे हैं। वर्ष 1998 में बीजेपी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की व 2015 तक बतौर कार्यकर्ता कार्य किया। 2015 के बाद एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उभरे। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी शुरू की। वर्ष 2016 में भाजयुमो कोकर मंडल में मंत्री मनोनीत किए गए। उत्तरदायित्व व सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2017 में मुख्य भाजपा में कोकर मंडल के मंत्री मनोनीत हुए। सामाजिक कार्यक्रमों सहित भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की। वर्ष 2017 में बीआईटी मेसरा में बाबा साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण व भोजन कार्यक्रम का संचालन किया  जिससे युवाओं में उनकी लोकप्रियता काफी बढी। भाजपा नेतृत्व में सक्रियता को देखते हुए  जनवरी 2018 में "मिशन मोदी अगेन PM" कार्यक्रम के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रांची के लिए मनोनीत किए गए। वर्तमान में  प्रदेश कार्यसमिति प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सदस्य के रूप में कार्यों का संवहन कर रहे हैं। रामटहल नायक जी बताते हैं कि पिठपुरिया में जरूरतमंद महिलाओं को सहायता व वस्त्र वितरण, युवाओं को प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित, स्वजाति नायक डेवलपमेंट सोसाइटी के माध्यम से बुडूफुलवारटोली में गरीब बच्चों छात्र छात्राओं के लिए श्री मुकेश महुआ(प्र०वि०पदा०) के द्वारा स्थापित पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की  निशुल्क सामग्री वितरण व छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। श्री नायक युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं कि यह राष्ट्र युवाओं का है। देश के युवा अनुशासित होकर संगठनात्मक ढांचा का निर्माण करते हुए एकता के सूत्र में बंध कर भाजपा को संपूर्ण शक्ति, उर्जावान, मजबूती प्रदान के लिए कटिबद्ध होकर राष्ट्र की प्रगति में सहयोग करें। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। वर्तमान में श्री नायक सजातीय नायक डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष, विकास भारती ग्राम स्वराज्य संघ RSS की 14वीं अनुषांगिक इकाई झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष, वनवासी कल्याण केंद्र जिला कार्यसमिति पदाधिकारी झारखंड, झारखंड राज्य युवा मंच झारखंड प्रदेश के संरक्षक व RSS के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का संवहन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश में काँके विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारी है। युवाओं का भरपूर सहयोग और समाज का समर्थन इन्हें मिल रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours