नई दिल्ली : झारखंड में कांग्रेसमें चल रहे अंदरूनी दंगल और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व संगठन में फेरबदल की तैयारी कर रहा है। इस दरमियान कई नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मगर सूत्र बताते हैं कि कीर्ति आजाद को झारखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए गंभीर कवायद शुरू कर दी है। लगातार हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के मंत्रियों के इस्तीफा देने की भरपाई में पार्टी जुट गई है। दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि झारखंड में कीर्ति आजाद को प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात चल निकली है।

सूत्रों की माने तो शत्रुघ्न सिन्हा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष और कीर्ति झा आजाद को झारखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए कीर्ति झा आजाद को झारखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इससे बिहारी और अगड़ा वोट का बड़ा हिस्सा कांग्रेस की ओर आ सकता है। कांग्रेस को विश्वास है कि आदिवासी वोट उसके साथ रहेगा, क्योंकि जेएमएम, जेवीएम से उनका गठबंधन है। अल्पसंख्यक वैसे भी कांग्रेस के साथ है। इसलिए कीर्ति आजाद का अध्यक्ष बनना पार्टी हित में फैसला हो सकता है।

 गौरतलब है कि कीर्ति आजाद बिहार से कई बार बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। आजाद लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और झारखंड के धनबाद से चुनाव लड़े थे। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस झारखंड में अंदरूनी कलह से जूझ रही है और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को हटाने की मांग हो रही है। सूत्र बताते हैं कि लंबे समय से प्रदेश के कुछ दिग्गज नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं और अजय कुमार को हटाने की जुगत में है

उधर, दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए शत्रुघ्न सिन्हा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इससे पूर्वांचल के लोगों का वोट कांग्रेस को मिल सकता है। वह दिल्ली की राजनीति में पहले भी सक्रिय रह चुके हैं और दिल्ली से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बताया जा रहा है नवजोत सिंह सिद्धू भी रेस में है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours