मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फ्लैगशिप योजनाओं की सघन समीक्षा अपने अधिकारियों के साथ की. इस दौरान उन्होंने वैसी योजनाओं पर तेजी से काम करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में कोल्हान और पलामू प्रमंडल में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई.
समीक्षा बैठक में सभी संबंधित जिलों के उपायुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त मौजूद रहे. ऊर्जा, नगर विकास, ग्रामीण विकास एवं कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ गृह सचिव शामिल हुए. मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त सुखदेव सिंह भी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में पिछड़े जिलों में चल रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वे भी इन जिलों में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. सीएम रघुवर दास ने अधिकारियों को लाभुक समूह को ध्यान में रखते हुए काम करने का निर्देश दिया. बैठक में सौभाग्य योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसी फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours