आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित हो गये. झारखंड में जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिखाया. दसवीं और बारहवीं के सभी विषयों के स्टेट टॉपर जमशेदपुर से ही हैं.

बारहवीं कॉमर्स में लोयला के अभिषेक अग्रवाल ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट टॉप किया है. वहीं साइंस में राधिका पटवारी को 98.75 प्रतिशत और आर्ट्स में लोयला की शिवांगी तिवारी को 98.50 फीसदी अंक मिले हैं और दोनों स्टेट टॉपर बने हैं.

आईसीएसई दसवीं के नतीजे में जमशेदपुर के हिल टॉप स्कूल की प्रिया कुमारी स्टेट टॉपर बनी. उसको 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.

बारहवीं कॉमर्स के स्टेट टॉपर अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ जमशेदपुर के शिव सिंह बागान इलाके में रहते हैं. पिता की साकची में दुकान है. अभिषेक आगे चलकर डीयू से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं. वह अपनी इस सफलता का श्रेय  मेहनत के अलावा स्कूल और अभिभावकों को देते हैं. बताया जा रहा है कि उसने पूरे देश में कॉमर्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

वहीं दसवीं में रांची टॉपर सोहम सेन और बारहवीं टॉपर शेली बनी हैं. झारखंज से दोनों परीक्षाओं में 97 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours