झारखंड में धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को न्यायिक हिरासक में जेल भेज दिया गया. इससे पहले धनबाद पुलिस मंगलवार देर रात उसे ट्रांजिट रिमांड पर आरा से धनबाद लाई. बुधवार को धनबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को जेल भेज दिया गया.

कोर्ट ने धनबाद पुलिस को 8 अगस्त तक नंदकुमार सिंह को पेश करने का आदेश दिया था. धनबाद एसएसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि जल्द ही मामा को रिमांड पर लिया जाएगा और पूछ-ताछ की जायेगी.

बता दें कि रंजय सिंह (मृतक) धनबाद के झरिया विधायक का खासम खास था. 29 जनवरी 2017 को धनबाद में बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. धनबाद पुलिस के इनपुट पर बीते 2 अगस्त को भोजपुर पुलिस और एसटीएफ ने आरा में मामा को गिरफ्तार किया था.

दो माह पूर्व भी नन्द कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसने धनबाद और आरा पुलिस की टीम पर हमला बोल कर फरार हो गया. इस दौरान कभी आरा, तो कभी नेपाल में छिपता रहा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours