राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस से इंसास राइफल छीन लिया. सुबह- सुबह पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस के जवान से राइफल छीना गया. पीसीआर 10 के जवान के साथ ये वाकया पेश आया. मुख्यमंत्री आवास से महज कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक राजधानी के गोंदा थाना इलाके में पीसीआर-10 के जवान सुबह-सुबह पेट्रोलिंग कर रहे थे. उसी दौरान सभी जवान एक चाय की दुकान पर रूककर चाय पीने लगे. इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी आए और एक जवान का राइफल छीनकर फरार हो गये. पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने राइफल झाड़ी में फेंक दिया और फरार होने में सफल हो गये. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.

मुख्यमंत्री आवास से महज कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इससे पहले 7 सितंबर की शाम को भी सीएम आवास के पास ही अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी थी. उस मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली ही हैं. हालांकि उस घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई थी. बावजूद इसके पुलिस जवान से राइफल छीन लिया गया.

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस की पीसीआर वैन जैसे ही रुकी और जवान वैन से बाहर निकले, बाइक सवार अपराधी एक जवान का रायफल छीनकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार सिपाही विजय कुमार महतो का राइफल छीना गया. मौके पर जमादार राज किशोर सिंह भी मौजूद था. पुलिस सीसीटीवी के जरिये अपराधियों की शिनाख्त करने में जुटे हुए हैं. एसएसपी अनीस गुप्ता फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours