रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. 36 सदस्यीय यह प्रतिनिधिमंडल झारखंड भ्रमण पर आया हुआ है. मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि पीएम की सोच को झारखंड सरकार साकार कर रही है. स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत सूबे को खुले में शौच मुक्त किया गया है. सीएम ने इसके लिए रानी मिस्त्रियों, जल सहिया एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और किसानों की दशा सुधारने की दिशा में लगातार काम कर रही है. नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत भ्रमण के दौरान उन्हें झारखंड आने का मौका मिला. यहां की सरकार सराहनीय काम कर रही है. प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग जिले का भ्रमण कर चुका है. वहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए कामों की जमकर सराहना की. इनलोगों ने रानी मिस्त्रियों से शौचालय निर्माण की बारीकियों को भी सीखा. ओडीएफ के क्षेत्र में हुए कार्यों की भी प्रशंसा की.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड और नाइजीरिया की भौगोलिक स्थिति काफी मिलती-जुलती है. ऐसे में यहां महिलाओं के विकास के लिए जो कार्य हुए हैं. उसी तरह के कदम नाइजीरिया में भी उठाये जा सकते हैं. नाइजीरिया के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधिमंडल में तीन सदस्य भारत सरकार की ओर से शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल के साथ यूनिसेफ, वाटरशेड, डब्लूएसएससी तथा वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours