मेष राशिफल - आज का दिन उत्साह से भरा होगा। नयी स्फूर्ति से कार्य करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक मध्यम दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। धनु या मीन राशि का व्यक्ति आपका सहयोग करेगा।

वृष राशिफल - आज का ग्रहों का गोचर आपके लिए कुछ नया करने वाला है। वित्तीय लाभ होगा। जो छात्र बीटेक या एम बी ए किये हैं उनको आज नए अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। नीला रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल - भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी नई योजना पर कार्य करेंगे। हरा रंग शुभ है। गो माता को पालक खिलाएं। धन लाभ होगा।

कर्क राशिफल - अकस्मात् यात्रा का संयोग बनेगा। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन बहुत भाग दौड़ का है।अत्यधिक कार्य का दबाव परेशान कर सकता है। पीला और सफेद आपका शुभ रंग है।मित्रों से लाभ मिलेगा। अन्न का दान करें।

सिंह राशिफल - शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थकता की तरफ अग्रसर होगा। कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों से लाभ।पीला रंग शुभ है। राजनीति में लाभ होगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशिफल - स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। उदर विकार से कष्ट होगा। आय प्राप्ति का कोई नया स्रोत बन सकता है। हरा रंग शुभ है। युवा प्रेम के मामले में आज कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। ससुराल से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। राजनीति में लाभ की संभावना रहेगी।

तुला राशिफल - किसी रचनात्मक कार्य की रूपरेखा तय करेंगे।क्रिएटिविटी निखरेगी। पत्रकारिता से व वित्तीय कार्य से जुड़े लोग अति लाभान्वित होंगे।स्वच्छ सफ़ेद रंग प्रयोग करें व सुगन्धित इत्र का प्रयोग करे। धन का आगमन होगा। आज आप किसी पुराने विवाद को निपटा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल - आज आप कुछ नया करेंगे। किसी नयी योजना पर कार्य करेंगे। न्यायिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में उन्नयन होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। लाल और नीला शुभ रंग है। मसूर की दाल का दान करें।

धनु राशिफल - कई दिनों से रुका धन मिलेगा किसी मित्र की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है।कर्क या मीन राशि का कोई जातक आपको लाभान्वित करेगा।शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उदर विकार से कष्ट संभव है।

मकर राशिफल - न्यायिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज कई कार्य बनेंगे। वित्तीय लाभ हो सकता है। दूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। तुला या वृष राशि का जातक आपकी सहायता करेगा। नयी बिज़नेस डील हो सकती है। हरा और नीला रंग शुभ है। धन लाभ।

कुंभ राशिफल - न्यायिक कार्य बनेंगे। विवादों से बचें। तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभता में वृद्धि करेगा। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

मीन राशिफल -धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्मिक उत्कर्ष होगा।आज का दिन कुछ नया करने का है। गाय को केला खिलाएं। पीला और सफेद आपका शुभ रंग है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति।नेत्र से कष्ट मिल सकता है। मित्रों से लाभ की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours